नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा। सेक्टर-127 में सर्विस रोड से आ रहे टैक्सी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेपिडो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दिल्ली के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली के विनोद नगर निवासी सचिन झा ने सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी कि उनका छोटा भाई सौरभ झा 12 फरवरी की रात अपनी बाइक से दिल्ली आ रहा था। वह सेक्टर-127 के पास पहुंचा तो सर्विस रोड पर हरियाणा नंबर की टैक्सी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, हालत गंभीर होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सौरभ के पैर में फैक्चर है और उसका अब भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.