झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोतीबाई महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें 50 वर्षीय अधेड़ घायल हो गए। राठ के बारह खंभा निवासी निसार अहमद गरौठा से खेरी गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर गरौठा के मोती बाई महाविद्यालय के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...