नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सीलमपुर में तीन बदमाशों ने टैक्सीचालक को धारदार हथियार दिखाकर लूट लिया। पीड़ित 38 वर्षीय मोहम्मद फहाद तीन फरवरी की रात ब्रह्मपुरी पुलिया से घर लौट रहे थे, तभी सार्वजनिक शौचालय के पास उन्हें घेर लिया गया। आरोपियों ने मोबाइल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन, पांच हजार रुपये नकद और आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने नौ फरवरी को थाने में शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.