हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कृष्णगंज नई अबादी में शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक टैक्सटाईल्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने करीब दो घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। नगर के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी मोहम्मद यूसूफ की इनाम टैक्सटाईल्स के नाम से फैक्ट्री में भारी मात्रा में धागा और कपड़ा मौजूद था। मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि देर रात तक कारीगर काम कर रहे थे। सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.