भागलपुर, मार्च 24 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास एनएच पर सोमवार को गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। जिससे उसमें सवार नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर, चौहद्दी निवासी पंडित नवीन झा की पत्नी प्रीति देवी (45 वर्ष) और फुआ और फूफा घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति को भागलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.