रुडकी, मार्च 16 -- लंढौरा। मंगलौर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लंढौरा निवासी 20 वर्षीय नासिर सोमवार दोपहर को बाइक से घर जा रहा था। इसी दरमियान मंगलौर मार्ग पर पशु चिकित्सालय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। घायल युवक को सेवा 108 से रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि अगर इस संबंध में तहरीर मिलती है तो छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...