कन्नौज, मार्च 13 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ठठिया रोड पर एक टैªक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठी एक महिला का हाथ एवं युवक का पैर टूट गया। गंभीर अवस्था में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अलमापुर गांव निवासनी सुषमा देवी पत्नी देवेन्द्र एवं गंधरापुर निवासी रंजीत ई-रिक्शा पर सवार होकर तिर्वा आ रहे थे। मनीपुर्वा के पास टैªक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठी सुषमा देवी का हाथ टूट गया। व रंजीत का एक पैर टूट गया। परिजनों द्वारा दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.