टैंपो में बैठी महिला का जेवर ले उड़े चोर
बेगुसराय, जून 24 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। टेम्पो से अपने बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के पर्स से ज़ेवर का बॉक्स की चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला ने तेघड़ा थाना में आवेदन दिया है। घटना को लेकर मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा निवासी दिग्विजय सिंह की पत्नी ऋचा कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया है कि वह मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए ज़ीरोमाईल से रानी जाने के लिए टेम्पो में सवार हुई।
शिकायत की जानकारी पिपरा चौक के पास एक अन्य महिला पैसेंजर व एक लड़की छोटे बच्चे के साथ टेम्पू में बैठी। दोनों महिला और लड़की तेघड़ा चौक पर उतर गई और दनियालपुर की ओर चली गई। महिला ने बताया कि मैं जब अपना बैग खोलने लगी तो बक्से गायब थे। बॉक्स में सोने का गले का हार सेट, दुर्गा जी का लॉकेट, टीका नथीया और एक अंगूठी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.