नैनीताल, अगस्त 16 -- भवाली। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर बीते 14 अगस्त को टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस्मवन में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर घायल हो गए थे| इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक प्रदीप कुमार के पिता सुरेंद्र कुमार ने भवाली कोतवाली में दी तहरीर में चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 13 अगस्त की रात प्रदीप कुमार अपनी पत्नी सोनिया, पुत्री मिस्ट्री, परिवार के रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दिल्ली के जैतपुर-बदरपुर से उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर और कैंचीधाम घूमने के लिए टेंपो ट्रैवलर से निकले थे। वाहन को चालक यश शर्मा निवासी सोनीपत चला रहा था।आरोप है कि 14 अगस्त को मुक्तेश्वर से रामगढ़ की ओर आते समय लक्ष्मीखान रामगढ़ क्षे...