सहारनपुर, मार्च 20 -- पुवांरका। जनता रोड स्थित पराग डेयरी के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना जनकपुरी के गांव चक हरेटी निवासी 28 वर्षीय सुमित साथी अमरीश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही वे जनता रोड पर पराग डेयरी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे टेम्पो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमरीश का इलाज जारी है। घटना के बाद लोगों ने टेम्पो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के पिता विनोद ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.