गोरखपुर, जून 4 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में तेज रफ्तार टैंपो की टक्कर से बाइक सवार किशोर और उसका नाबालिग भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने टैंपो को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानीपुर निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई को वह अपने पुत्र अमन और नाती कार्तिक को बुलेट से दवा कराने गोला जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सामने से आ रहे एक अनियंत्रित टैंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कार्तिक के जबड़े में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...