टैंपो की टक्कर से छात्र घायल
अमरोहा, जून 2 -- जोया। कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद फहीम का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद अली सड़क हादसे में घायल हो गया। बताया गया कि मोहम्मद अली कक्षा नौ का छात्र है और मंगलवार को रायपुर स्थित जिला अस्पताल से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, वह टैंपो से उतरकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक टैंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व घायल छात्र को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.