बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी नरेश चौधरी ने बताया कि उनका छोटा भाई सुंदर टेंपो चलाता है। रविवार शाम को वह नेशनल हाईवे स्थित पंप से सीएनजी टेंपो में डलवाने के बाद घर वापस आ रहा था। इसी दौरान मीरपुर के निकट कार और टेंपो की टक्कर हो गई। साथ ही कार ट्रक से भी टकरा गई। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सुंदर को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.