रुडकी, जनवरी 10 -- सोहलपुर मार्ग पर माजरी चौराहे के पास बाइक सवार और एक टेम्पो की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिय अस्पताल भर्ती कराया है। शनिवार को मानुबास निवासी सूरज अपनी बाइक से सवार होकर सोहलपुर मार्ग से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सोहलपुर मार्ग पर माजरी चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक टेम्पो चालक ने उससे ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सूरज सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.