मथुरा, अप्रैल 27 -- थाना सुरीर के कस्बा टैंटीगांव में गुरुवार रात डकैती की घटना के बाद से पुलिस टीमें विभिन्न एप के साथ सीसी टीवी फुटेज, सर्विलांस से मिल रही लोकेशन के आधार पर चार जिलों में ताबड़तोड दबिश दे रही है। पुलिस की 17 टीमें शातिरों की 125 लोकेशन के आधार पर करीब पांच सैंकड़ा सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस की दस टीमें संभावित स्थलों पर तलाश कर रही हैं। मथुरा के अलावा तीन अन्य जिले में भी तलाश में दबिश दे रही है। बताते चलें कि गुरुवार रात टैंटीगांव में नगला हरिया मोड़ स्थित परचून दुकानदार अजय अग्रवाल के घर में घुस परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश करीब 15 लाख से अधिक के जेवर, नकदी लूट कर ले गये थे। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में मुल्जिम को पकड़े गई पुलिस पर हमला-पथराव, दरोगा की पिस्टल छीनी, कई घायल एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी देहात सुरेश चंद्र ...