टैंक का पानी गंदा कर जातिगत टिप्पणी, मुदमा दर्ज
शाहजहांपुर, मई 29 -- पुवायां। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला छेदा के गांव कटका में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी में घुसकर पानी गंदा करने और जातिगत अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 27 मई का बताया जाता है। वीडियो में गांव का एक व्यक्ति जल जीवन मिशन की टंकी के अंदर घुसकर पानी में पैर धोता और थूकता दिखाई दे रहा है। साथ ही जातिगत टिप्पणी कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इस मामले में कटका गांव निवासी विक्रांत मिश्रा की तहरीर पर गांव के ही जगमोहन पासी और अजीत पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.