पूर्णिया, मार्च 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकलॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि 6 मार्च की अहले सुबह जलालगढ़ थाना को मद्य निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो पटना से सूचना मिली थी कि एक दस चक्का टैंकलॉरी नंबर एनएल 02 क्यू 8091 में भारी मात्रा में शराब लेकर अररिया के रास्ते पूर्णिया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस ने फोरलेन सड़क स्थित मिश्रीनगर चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही संदिग्ध टैंकलॉरी को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.