टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त,चालक धराया
नवादा, जून 6 -- नवादा की मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुरुवार की देर रात छापेमारी कर एक टैंकर से शराब की भारी मात्रा में खेप बरामद की गयी है। टीम ने गुप्त सूचना पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगामा के समीप नाकेबंदी कर टैंकर नंबर एनएल 01 के 1197 को जब्त कर लिया।
छापेमारी की जानकारी तलाशी के दौरान केबिन से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद की गयी। मौके से ड्राइवर सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पिपरा थाली के मंतोष कुमार पिता-श्री प्रसाद के रूप में की गयी। टैंकर से कुल 261.920 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद की गयी।
तस्करी का विवरण उत्पाद अधिकारियों के मुताबिक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि शराब अकौना के गुड्डू कुमार के लिए लायी जा रही थी। इससे पूर्व 01 दिसम्बर 25 को तीन गैस टैंकरों से 211.50 लीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.