टैंकर से पेट्रोल चुराकर खुद का एथनॉल मिलाते; 75 रुपए/लीटर बेचते, लखनऊ में पकड़ा गया गैंग
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 13 -- ऑपरेशन एथनॉल शील्ड के तहत लखनऊ के मलिहाबाद के सन्यासीबाग में रविवार को पुलिस, आबकारी विभाग और क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर चार को गिरफ्तार किया है। चालक तेल कंपनियों से भरा टैंकर लेकर फ्यूल पंप पर जाने के लिए निकलता था। रास्ते में मास्टर की से लॉक खोलकर टैंकर के चेंबर से फ्यूल चोरी कर बेच देते थे। चेंबर में फ्यूल की भपराई करने के लिए मानक से अधिक एथनॉल अथवा थिनर-साल्वेंट मिला देते थे। गुणवत्ता विहीन पेट्रोल और डीजल जब गाड़ियो में डाला जाता तो लोगों के वाहन के साथ ही उनकी जेब पर भी भारी नुकसान हो रहा था। चालक और गिरोह के लोग चोरी का पेट्रोल 75 रुपये लीटर बेचते थे। वहीं, खरीदने वाले ग्रामीण दुकानदार उसे 90 से 95 रुपये प्रति लीटर के हिसाब बेचते थे।पेट्रोल ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.