शाहजहांपुर, मार्च 21 -- स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बलीपुर गांव के पास फोरलेन सड़क निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी और कोलतार से भरे टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई जेसीबी का बकेट फर्रुखाबाद जा रही अनुबंधित बस में जा घुसा। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में तीनों वाहनों के चालक समेत लगभग एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर यह हादसा उस समय हुआ, जब फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी एसएस इंफ्राजोन की जेसीबी और कोलतार ढोने वाला टैंकर पिपरोला स्थित प्लांट पर काम खत्म कर जलालाबाद से वापस लौट रहे थे। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद जेसीबी अनियंत्रित हो गई और शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जा रही अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.