लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार। शहर के श्री वैष्णो दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार को एक टैंकर और कार के बीच टक्कर होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार एनएल01एएच 6809 नंबर का टैंकर साइड लेने के दौरान बीआर01जेआर 1957 नंबर की कार उससे टकरा गई और कुछ दूर तक घसीटती चली गई। इस दौरान मंदिर के किनारे खड़ी एक अन्य कार (जेएच05सीजेड 1624) भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कार सवारों तथा टैंकर चालक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और टैंकर को सड़क किनारे कराया। पीड़ित पक्ष द्वारा मुआवजे की मांग की गई। घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में स्थिति सामान्य होने पर आवागमन बहाल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.