टैंकर से ईएनए चोरी के मामले में छह और आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जून 16 -- टीपीनगर थाना पुलिस ने टैंकर से 1025 लीटर एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल चोरी के मामले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 लीटर ईएनए स्पिरिट तथा घटना में प्रयुक्त वैन बरामद की है। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार मधु ट्रांसपोर्ट के मैनेजर तरुण कुमार ने पांच जून को टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि टैंकर में 30 हजार लीटर ईएनए भरा हुआ था, जिसमें से 1025 लीटर ईएनए चोरी कर लिया गया। यह भी पढ़ें- नयागांव बहियार से 528 लीटर अवैध बीयर बरामद, एक गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने दस जून को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 200 लीटर ईएनए बरामद किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.