टैंकर ने विक्रम को मारी टक्कर, आठ घायल, दो रेफर
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। किशनपुर खागा मार्ग पर शिवपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह एक बेकाबू तेल टैंकर ने सवारी से भरे विक्रम में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शिवपुर निवासी शिव सिंह सुबह खागा से सवारियां लेकर विक्रम से विजयीपुर की ओर जा रहे थे। तभी शिवपुर गेट के पास सामने से आ रहा तेल टैंकर साइड से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में चालक शिव सिंह, अनुज पुरी, नीलम, समरजीत, रिंकू सिंह, बेनी प्रसाद यादव समेत आठ यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सभी घायलों को एम्बुलेंस से हरदों सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रिंकू सिंह और शिव सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विजयीपुर चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.