शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तिकुनियां पर निजी डाक्टर से दवाई लेने आई खीरी की बुजुर्ग महिला का पैर एक टैंकर ने कुचल दिया। 108 एंबुलेंस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव निपनिया निवासी डोरे लाल की बेबा शांति देवी 65 वर्ष शनिवार को खुटार तिकुनियां पर एक निजी डाक्टर ने दवाई लेने अकेले आई थी। करीब 11.15 बजे तिकुनियां पर कश्मीर सिंह के होटल के सामने महिला सड़क पार कर रही थी। उसी समय मैलानी के तरफ से रहे एक टैंकर की चपेट में आ गई। टैंकर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया। बाजार के बीचोबीच मैन तिराहे पर हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने महिला को सीएच...