टैंकर ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, मौत
मैनपुरी, जून 23 -- थाना क्षेत्र में कुरावली जैथरा लालपुर जागीर मार्ग पर बाइक सवार मजदूर को टैंकर ने रौंद दिया। मजदूर एटा मंडी से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार कश्यप पुत्र रामनिवास सोमवार को एटा मंडी में मजदूरी करने गया था। रात 10 बजे वापस लौटते समय कुरावली थाना क्षेत्र में कुरावली जैथरा लालपुर जागीर मार्ग पर टैंकर ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- टैंकर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक देवेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.