सोनभद्र, मई 12 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरनखाड़ मोड़ के पास बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की शाम रेणुकूट की तरफ से आ रहे टैंकर ने पीआबी जवान 30 वर्षीय नीरज कुमार, 45 वर्षीय भीम सिंह तथा इकदिनी निवासी 18 वर्षी सौरभ को धक्का मार दिया। इससे तीनों घायल हो गए। तीनों को बभनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीरज और सौरभ की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय भी मौके पर पहुंच गए और घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि टैंकर को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...