टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो घायल
बरेली, जून 18 -- भमोरा। एक टैंकर ने सामने से आई पिकअप को टक्कर मार दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली बदायूं हाइवे पर मकरंदपुर धाराजीत के पास बने प्लांट के सुपरवाइजर अंकित गोस्वामी निवासी रफतपुर बनजारा थाना बिल्सी ने बताया कि वह अपने प्लांट के पिकअप चालक ओम सिंह निवासी बिहारीपुर के साथ आंवला की ओर से दूध लादकर मकरंदपुर धाराजीत से मधुसूदन दूध प्लांट जा रहा था। आंवला भमोरा रोड पर कुड़ढा पेट्रोल पंप के पास भमोरा की ओर से तेज गति से आये एक टैंकर ने उसकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि उसकी पिकअप सड़क किनारे खाई में चली गई, जिसमें सुपरवाइजर अंकित और पिकअप का चालक ओम सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.