टैंकर-ट्रक की टक्कर से लगा जाम
मोतिहारी, जून 29 -- तुरकौलिया, निसं । तुरकौलिया-छपवा मुख्य सड़क पर महानवा बाजार के समीप सोमवार को एक तेल टैंकर और बालू लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू लदा ट्रक तुरकौलिया की ओर से महानवा की तरफ जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से एक तेल टैंकर आ रहा था। महानवा बाजार के पास टक्कर हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रकों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो सका। हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.