कानपुर, दिसम्बर 22 -- सरसौल। महाराजपुर में टैंकर चालक की सर्दी लगने से मौत हो गई। ढाबे में देर रात खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। प्रतापगढ़ के भावलपुर डेलहे निवासी 50 वर्षीय संजय कुमार पाल टैंकर चालक थे। संजय रविवार रात कानपुर से फतेहपुर की तरफ जाते समय सरसौल के पास हाईवे किनारे एक ढाबे में खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद उनको ठंडक महसूस हुई वो कांपने लगा तो टैंकर में बैठने के लिए केबिन में चढ़ने लगा। तभी वो नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। साथ में मौजूद साथी शिवनारायण गंभीर हालत में उसे सीएचसी सरसौल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया, सर्दी लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों को सूचित क कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.