टैंकर की ठोकर से हुयी सब्जी विक्रेता की मौत
बगहा, जून 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के रतनमाला में शुक्रवार देर रात टैंकर ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में दीनदयाल नगर के स्व. हीरा कुशवाहा के पुत्र सब्जी विक्रेता विनय कुमार (30) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर, चालक घटनास्थल पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर बगहा व चौतरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- हंटरगंज में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.