खगडि़या, अप्रैल 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मां कात्यायनी मंदिर के समीप पुल के पास बुधवार की दोपहर एक बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि स्टेट हाइवे-95 निर्माण कार्य में लगी कंपनी के पानी टैंकर ने शादी समारोह से लौट रही खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही वाहन पर सवार दूल्हा व दूल्हन बाल-बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार पसराहा गांव से बंगलिया गांव में शादी कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए एसएच 95 सड़क निर्माण कंपनी के टैंकर ने पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक महेश राय ने बताया कि बारात जिले के पसराहा से बंगलिया गंव आई थी और शादी के बाद सभी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.