टैंकर की टक्कर से लोडर में सवार युवक की मौत, दादी-पौत्र घायल
उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव। सदर के गदनखेड़ा चौराहे के पास गुरुवार सुबह हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लोडर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी बुजुर्ग मां और 11 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद टैंकर और लोडर के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के पेउंदी गांव निवासी 45 वर्षीय मेराजुल पुत्र स्वर्गीय राहत हुसैन प्लास्टिक की बोरियों की सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता राहत हुसैन का वर्ष 2011 में निधन हो चुका है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह मेराजुल अपनी मां हसीन जहां और 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद फरान के साथ लोडर में सवार होकर लखनऊ जा रहा था। उसका छोटा भाई इमरान हुसैन लखनऊ में रहता है और घर खाली कर रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.