टैंकर की टक्कर से युवक घायल
गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव घाटा के यातायात सिग्नल पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके पांव की दो उंगलियां इस हादसे में कट गई, जिसका उसे ऑपरेशन करवाना पड़ा। थाना सेक्टर-65 में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली के कटवारिया सराई निवासी अमित कुमार ने पुलिस में शिकायत दी कि वह दिल्ली से सेक्टर-85 की तरफ जा रहा था। घाटा यातायात सिग्नल के समीप शाम छह बजे के आसपास पानी के टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। लोगों ने एंबूलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया था। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.