प्रयागराज, मार्च 29 -- ट्रिपलआईटी चौराहे पर शनिवार दोपहर तेल टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बाइक सवार की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे टैंकर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। घायल की पहचान असढ़िया बाजार थाना हंडिया निवासी शुभम के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...