टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बहराइच, जुलाई 16 -- जरवलरोड , संवाददाता। लखनऊ-बहराइच हाईवे के तूफानी चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार तेल लोड टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज कर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जरवलरोड के जतौरा निवासी इबरार अहमद (30) पुत्र निसार अहमद गुरूवार दोपहर 11 बजे जरवल रोड बाजार से घर आ रहे थे। तूफानी चौराहे के पास उसे विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार जख्मी ट्रामा सेंटर रेफर जिसके चलते बाइक सवार बाइक सवार संभल नहीं सका और टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.