टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो दोस्त घायल
चित्रकूट, सितम्बर 15 -- चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे पेट्रोल के टैंकर ने खुटहा के पास सड़क पार कर रहे दो बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो बाइक सवार तीन दोस्त सड़क पर जा गिरे। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर एक बाइक टैंकर में फंस गई। चालक बाइक को घसीटता हुआ भरतकूप की ओर भाग निकला। सूचना पर शिवरामपुर पुलिस ने भरतकूप थाना को दी। भरतकूप थाना प्रभारी विनोद राय ने टैंकर को कस्बे में चालक समेत पकड़ा। इधर, सड़क पर लहूलुहान पड़े तीनों दोस्त पड़री निवासी 24 वर्षी विक्रम और 26 वर्षीय छितानी राम के अलावा रैपुरवा माफी निवासी 28 वर्षीय देवकी प्रसाद को शिवरामपुर चौकी प्रभारी रमेश मिश्रा ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल देवकी प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.