लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- क्षेत्र में मोहम्मदी-पसगवां मार्ग झिंगुरीपुरवा चौराहे के पास बाइक चालक को शीरा टैंकर के चालक ने टक्कर मार कर कुचल दिया। उसे पसगवां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉ. अश्वनी वर्मा ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी अनुसार शनिवार 2 बजे करीब मानेपारा निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे शीरा टैंकर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस एंबुलेंस से लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। टैंकर चालक मौका पाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतक अपने पीछे पत्नी मीना देवी, पुत्र संजीत कुमार, रंजीत, राम लखन और पुत्री रीना और टीना को रोते बिलखते छोड़...