औरैया, अप्रैल 30 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के गढ़िया ओवरब्रिज से पहले हाइवे पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की थर्ड मोबाइल जीप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर मौजूद पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गढ़िया ओवरब्रिज से पहले हाइवे किनारे पुलिस की थर्ड मोबाइल जीप खड़ी थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान सर्वेश कुमार, निवासी भदसान, वाहन के पास खड़े थे। तड़के करीब 12:55 बजे औरैया से इटावा की ओर जा रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर जीप में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सर्वेश कुमार उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग मोबाइल वैन ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.