बरेली, अप्रैल 9 -- झुमका चौराहे के पास धंतिया गांव के 70 वर्षीय चंद्रपाल की तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर लगने से मौत हो गई। रात की डयूटी करके घर साइकिल से लौटने के दौरान हादसा हुआ। वह परसाखेड़ा में एक निजी स्कूल में चौकीदार थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी चंद्रपाल परसाखेड़ा में डीपीएस स्कूल में चौकीदार थे। परिजनों ने बताया, बुधवार को चंद्रपाल रात की डयूटी करके सुबह सात बजे साइकिल से घर जा रहे थे। झुमका चौराहे के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। चंद्रपाल सड़क पर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक टैंकर लेकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। शव पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.