अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर, संवाददाता। रहरा थाना क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा सवार 60 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी 60 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र जगराम बुधवार दोपहर बाद नगर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा रहरा थाना क्षेत्र के हाकमपुर के पास पहुंची कि सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध लदे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें कुंवरपाल भी था। घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुंवरपाल का उपचार स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.