टैंकर की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर, संवाददाता जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला ठाकुर गली निवासी 27 वर्षीय अमरजीत सिंह की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरजीत बाइक से बकेवर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुगल मार्ग हाईवे पर रिन्द नदी पुल के ऊपर जहानाबाद से बकेवर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमरजीत सिंह टैंकर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और उसके दोनों अगले पहिये पुल से नीचे नदी की ओर लटक गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को टैंकर के पहिये के नीचे से हाइड्रा मशीन से निकलवाया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.