टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
हापुड़, मई 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सिमरौली कट के पास अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी मीना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति जितेंद्र 18 मई की शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- हादसे में युवक की मौत मामले में एफआईआर शाम करीब सवा आठ बजे जब वह सिमरौली कट के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित टैंकर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.