टैंकर-कार की टक्कर में मां-बेटे की मौत; बहू की हालत गंभीर, बलरामपुर में दर्दनाक हादसा
संवाददाता, सितम्बर 30 -- बलरामपुर में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों लखनऊ के लोहिया अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में चुंगी नाका के पास गैस गोदाम के सामने टैंकर और डिजायर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर बलरामपुर से तुलसीपुर की ओर जा रहा था, जबकि डिजायर कार तुलसीपुर की तरफ से बलरामपुर आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.