टैंकर और डंपर की चपेट में आई दो कारे छह लोग घायल
कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर जैनपुर मंगोलपुर मोड़ के निकट पीछे से आ रहे एक टैकर और डंपर ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी । इससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाने के साथ पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुखरायां कस्बे के रहने वाले दीपक सिंह किसी काम से अपने भाई ऋषि और दोस्त सुरेन्द्र के साथ कानपुर गए थे । मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी कार से वापस अपने घर पुखराया जा रहे थे। यह भी पढ़ें- टैंकर और डंपर की चपेट में आई दो कारे छह लोग घायल वही अकबरपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के रहने वाले मनीष कुशवाहा अपने दोस्त अनमोल और अरविंद के साथ अकबरपुर गए थे। वापस घर जाते समय झांसी कानपुर हाईवे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.