किशनगंज, मार्च 13 -- टेढ़ागाछ। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ क्षेत्र के निवासियों ने टेढ़ागाछ हॉल्ट से पटना सहित दूरगामी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की। टेढ़ागाछ एक ऐसा क्षेत्र है जो अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण आवागमन की सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में, यहाँ के यात्रियों को पटना या दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए ट्रेन से यात्रा के लिए 50 किलोमीटर से भी अधिक लंबी दूरी तय कर पड़ोसी स्टेशनों पर जाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। पटना बिहार की प्रशासनिक और शैक्षिक राजधानी है। स्वास्थ्य उपचार, सरकारी कार्य और उच्च शिक्षा के लिए यहाँ के लोगों का पटना जाना लगा रहता है। सीधी ट्रेन होने से छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। रोजगार और व्यापार के सिलसिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.