किशनगंज, जनवरी 5 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहादुरगंज के विधायक तौसीफ आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचल अधिकारी शशि कुमार तथा टेढ़ागाछ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को आवश्यक सहायता प्रदान करना एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना था, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के बीच एमएमडीपी (मॉरबिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) किट का वितरण किया गया। एमएमडीपी किट फाइलेरिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत उपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.