किशनगंज, सितम्बर 15 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता । टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को तीज पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दिनभर व्रत रखा। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर सोलह शृंगार किया और हाथों में मेहंदी रचाई। घरों एवं आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने तीज की कथा सुनी और पारंपरिक गीतों के साथ पूजा संपन्न की। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह बनाकर तीज के लोकगीत गाए तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने की हरितालिका तीज बाजारों में भी पर्व को लेकर चह...