किशनगंज, जून 10 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर प्रखंड अध्यक्ष दानिश आलम के नेतृत्व में मंगलवार को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम तथा बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।धरना को संबोधित करते हुए दानिश आलम ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्र...