टेढ़ागाछ में भीषण, बाजार में पसरा सन्नाटा
किशनगंज, जून 1 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर तक जारी रही भीषण और तपती गर्मी के बाद करीब 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए। इससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। हालांकि, इस बदलते मौसम ने क्षेत्र के किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बाजारों में सोमवार सुबह से ही सूर्यदेव के कड़े तेवर के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया। तेज धूप के चलते फुलबरिया, टेढ़ागाछ सहित प्रखंड के अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही रहे। दो दिनों से निकल रही तेज धूप को देखकर मक्का उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे थे। किसान अपने मक्के की फसल को सुखाने के काम में तेजी से जुटे थे। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.