किशनगंज, जनवरी 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) टेढ़ागाछ की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के बीच विधिवत चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखा गया और अब गांव-गांव में चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। इस अवसर पर बीपीआरओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विवेक भारती ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना...